IMG 20241023 101608 2 राजस्थान के 18 जिलों में लू का कहर Rajasthan News Portal राजस्थान

Thar पोस्ट। भीषण गर्मी का सितम जारी है। आज 18 जिलों में लू का कहर रहेगा। उत्तर-पश्चिम राजस्थान के जिलों में हीटवेव का सबसे ज्यादा असर देखा जा रहा है। चित्तौड़गढ़ मंगलवार को प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीकानेर, श्रीगंगानगर, पिलानी, अलवर, चूरू, फलोदी और कोटा भी भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। आज भी 18 जिलों में लू चलेगी।

मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन से चार दिन तक पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी राजस्थान में हीटवेव का दौर जारी रहने की चेतावनी दी है। बुधवार के लिए दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से 12 से 4 के बीच विशेष सावधानी बरतने, बेवजह धूप में नहीं निकलने के लिए कहा है।