IMG 20241023 101608 3 दो मजदूर मिट्टी में दबे, जूनागढ़ के पास हादसा Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में सीवर लाइन का काम कर दो मजदूर मिट्टी ढहने से गढ्ढ़े में दब गए। त्वरित तत्काल बाहर निकाल लिया गया जिससे उनकी जान बच गई।

जानकारी के अनुसार पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन का काम चल रहा है। मंगलवार को सायंकाल सीवर लाइन का गहरा गड्ढा खोदा गया और दो मजदूर वहां काम कर रहे थे। इस दौरान अचानक मिट्टी ढह गई और दोनों श्रमिक गहरे गढ्ढ़े में गिर गए और मिट्टी में दब गए।दोनों गर्दन तक मिट्टी में दबे थे।

इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने तत्काल गढ्ढ़े में उतरकर मिट्टी हटाई और दोनों श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। एंबुलेंस मौके पर पहुची और दोनों को पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुरानी गिन्नाणी क्षेत्र में लंबे समय से सीवर लाइन का धीमी गति से काम चल रहा है। इससे क्षेत्र के स्थानीय लोग व राहगीर परेशान हैं।


Share This News