





Thar पोस्ट न्यूज। एक बार फिर पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन में बीते रात बुलडोजर चलाया गया है और अवैध दुकानों को हटा दिया गया है। हावड़ा स्टेशन पर कल देर रात बुलडोजर की कार्रवाई हुई। हालांकि पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब रेलवे पुलिस ने हावड़ा स्टेशन के बाहर बुलडोजर से अवैध तरीके से कब्जा करने वाले लोगों की दुकानों को हटा दिया। जो लोग स्टेशन के बाहर सड़कों और फुटपाथ पर दुकान लगाकर बैठे थे, उन्हें हटा दिया गया है। पूरे स्टेशन परिसर को बुलडोजर से खाली करा दिया गया है। रेलवे पुलिस का दावा है कि यह आम लोगों की सुविधा के लिए किया गया। अब से यात्रियों को और कोई सुविधा नहीं मिलेगी।

