ताजा खबरे
SAVE 20260516 205758 नवाह्न पारायण पाठ 17 मई से, शोभायात्रा निकली * अन्य खबरें भी Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक की ओर से पुरूषोत्तम मास के पहले ही दिन यानी 17 मई से नृसिंह सत्संग उद्यान में नवाह्न पारायण पाठ शुरू होंगे। शनिवार शाम को 6 बजे एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जो करीब डेढ़ किलोमीटर एरिया में घूमते हुए कथास्थल तक पहुंची। डीजे पर बजते भजनों पर महिलाएं एक कलर की साडिय़ां पहने सिर पर रामचरित मानस की पुस्तकें रखकर एमएम ग्राउंड के पास स्थित राम मंदिर से नयाशहर थाने के आगे से होते हुए धर्म नगर द्वार के रास्ते कथा स्थल नृसिंह सत्संग उद्यान तक पहुंची। रास्ते में शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा होती रही। शोभायात्रा में करीब एक सी वेशभूषा में करीब 350 महिलाएं और नवाह्न पारायण पाठ क रने वाली टीम के साथ पुरुषों की टोलियां चल रही थी। शोभायात्रा के रास्ते में माहौल भक्तिमय हो गया। विदित रहे कि रविवार को दोपहर एक बजे से शाम 7 बजे तक नवाह्न पारायण के पाठ होंगे। पाठ 25 मई तक चलेंगे।

शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए ठंडे पानी, चाय और शर्बत की व्यवस्था भी थी। आयोजन कमेटी के अध्यक्ष राजेश चूरा और राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए राम मंदिर के पास ही ठंडे पानी, चाय और शर्बत की व्यवस्था की गई। गर्मी को देखते हुए रास्ते में दो तीन स्थानों पर ठंडे पानी की व्यवस्था की गई। इसके अलावा कथास्थल पर पहुंची।

नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने के लिए श्रद्धालु बीकानेर पहुंचना शुरू हो गए हैं। शनिवार शाम तक करीब 45 लोग बीकानेर पहुंच चुके हैं। अभी भी दो दर्जन से ज्यादा लोग जोधपुर, जयपुर, आसाम, कोलकाता, दार्जिलिंग, बैंगलोर और नागपुर से आएंगे। आयोजन कमेटी के बलभद्र व्यास ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों के ठहरने और खाने को व्यवस्था कमेटी की ओर से की गई है। नवाह्न पारायण पाठ में पहुंचने वाले लोगों के लिए बसों की निशुल्क व्यवस्था नृसिंह सत्संग उद्यान में होने वाले नवाह्न पारायण पाठ में शामिल होने वाले लोगों के लिए बसों की निशुल्क व्यवस्था की गई है। आयोजन कमेटी के राजेन्द्र पुरोहित और दिलीप दाधीच ने बताया कि गंगाशहर, भीनासर, सुजानदेसर, मुरलीधर व्यास कालोनी, मुक्ताप्रसाद, सर्वोदय बस्ती ,कोडमदेसर, नाल और पूगल रोड़ आदि जगहों से बसें चलेंगी।

महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
बीकानेर। पेट्रोल व डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद कांग्रेस केन्द्र सरकार पर हमलावर हो गई है। कांग्रेस के अग्रिम संगठन महिला कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है और विरोध स्वरूप पेट्रोल पंप पर पोस्टकार्ड अभियान चलाकर मंहगाई कम करने की मांग की है। देहात महिला का ंग्रेस अध्यक्ष शांति बेनीवाल की अगुवाई में पेट्रोल पंप पर महिलाओं ने मोदी शर्म करो, मंहगाई कम करो के पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री को भेजे। महिलाओं ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढऩे से आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। रोजमर्रा की जरूरतों से लेकर यात्रा तक सबकुछ महंगा होता जा रहा है।

प्रदर्शन के दौरान शांति बेनीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को गाड़ी चलाने से ज्यादा उसे धक्का लगाना पड़ रहा है।

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि ईंधन महंगा होने से हर चीज के दाम बढ़ रहे हैं। ट्रांसपोर्ट खर्च बढऩे से सब्जी,राशन और जरूरी सामान भी महंगे हो गए हैं। दरअसल,पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है। इसी मुद्दे को लेकर महिला कांग्रेस ने सरकार से कीमतें कम करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान हुई नारेबाजी
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने की मांग की। कई महिलाओं ने हाथों में पोस्टर लेकर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाई। प्रदर्शन करने वालों में मुन्नी देवी,मोहिनी देवी,नानू देवी,दुर्गा देवी,सीमा जाट,रेनू,अनुराधा,पंछी देवी,स ंतोष,मंजू देवी,बेबी मंजू मेघवाल,सोनू्रपूनम केसर,बगतो,बूगी देवी,मनीषा,आदि महिलाएं शामिल रही।

जय जय शनिदेव भक्तन हितकारी…………
बीकानेर। धर्म और न्याय के प्रतीक शनिदेव कजयंती शनिवार को भक्तिपूर्वक मनाई गई। शनि मंदिरों में अलसुबह से शुरु हुआ अभिषेक, पूजन, श्रृंगार और दर्शन का क्रम रात तक चला। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान हुए। हवन में आहुतियां दी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान शनि की प्रसन्नता के लिए शनि से संबंधित वस्तुओं का दान-पुण्य किया और जरुरतमंदों को अन्न,वस्त्र आदि का दान किया।अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गायों को घास, गुड खिलाया। पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। गरीबों, जरुरतमंदों व मंदिरों में तिल, तेल, काले रंग की कंबल,क ाली चप्पल, लोहे का पात्र,दक्षिणा आदि भेंट किए।

श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
शनि जयंती पर मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन,पूजन और अभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर घंटियों की टंकार और जयकारों से गू ंजते रहे। मंदिरों के बाहर बड़ी संख्या में जरुरतमंद उपिस्थत रहे।पब्लिक पार्क परिसर िस्थत शनि मंदिर के बाहर मेले से माहौल रहा। वहीं बीके स्कूल के पीछे, पवनपुरी रोड, कोठारी अस्पताल रोड,भुट्टा चौराहा से कीर्ति स्तंभ रोड,एम एम ग्राउंड के पास सहित विभिन्न शनि मंदिरों में दिनभर अभिषेक,दर्शन-पूजन का क्रम चलता रहा।

शिवालयों में अभिषेक, गौवंश की सेवा
शनि जयंती व अमावस्या पर श्रद्धालु लोगों ने भगवान महादेव का रुद्राभिषेक, पूजन और श्रृंगार किया। जिन जातकों की पत्रिका में शनि की महादशा और साो साती की दशा चल रही है, उन्होंने शनि भगवान की प्रसन्नता के लिए दर्शन, पूजन, दान-पुण्य किए। गौशालाओं, सड़कों पर गौवंश के लिए जल,घास,चारा,गुड आदि की सेवा की।

रविवार से शुरू होगा समर कैंप
बीकानेर। फिटनेस योगा स्टूडियो की ओर से 17 मई से 30 मई तक समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। सुबह दस बजे से 12 बजे तक आयोजित शिविर में योगा, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्राईंग,स्पोकन इंग्लिश, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, गेम्स सहित अनेक गतिविधियों को सीखया जाएगा। समापन अवसर पर विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।


Share This News