ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 रक्षाबंधन इस दिन राखी बांधने का ये शुभ मुहूर्त, चन्द्र ग्रहण भी इसी दिन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। इस साल रक्षा बंधन के दिन चंद्र ग्रहण भी है। पंचांग के अनुसार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 27 अगस्त को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि का समापन 28 अगस्त को सुबह 9 बजकर 48 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, रक्षाबंधन का त्यौहार 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 23 मिनट से सुबह 9 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। इसी दिन भारतीय समयानुसार, चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट से शुरू होगा। चंद्र ग्रहण समाप्त दोपहर 12 बजकर 32 मिनट पर होगा। यह एक गहरा आंशिक ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा का बड़ा हिस्सा पृथ्वी की छाया में ढक जाएगा। यह साल का दूसरा चंद्र ग्रहण रहेगा। 28 अगस्त 2026 को लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं होगा।  ऐसे में राखी के त्यौहार पर चंद्र ग्रहण का कोई भी असर नहीं होगा।

चंद्र ग्रहण के दिन करें इन चीजों का दान; चंद्र ग्रहण के दिन सफेद चीजों का दान करें। इस दिन  चावल, चीनी, सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। चंद्र ग्रहण के दिन अपनी क्षमतानुसार गरीब और जरूरतमंदों को धन का दान करे।


Share This News