ताजा खबरे
प्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्था
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। सीबीएसई 12th बोर्ड के रिजल्ट को देखकर विद्यार्थी हुए प्रसन्न। करणी नगर, लालगढ़ स्थित स्वामी आरएन ग्लोबल सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा 12th सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में अपने प्रदर्शन के आधार पर एक बार फिर विद्यार्थियों एवं अध्यापकों की मेहनत को सार्थक सिद्ध किया है। विद्यालय प्रभारी बिंदु बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय अपने शांत एवं स्वच्छ वातावरण में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष बल देता है। शिक्षा के साथ-साथ स्पोर्ट्स, म्यूजिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में विद्यार्थियों की रुचि को जागृत किया जाता है।

विद्यालय की छात्रा दीप कवंर ने 95.20% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। ग्लोरी अस्थाना ने 92.20% अंकों के साथ द्वितीय, राधिका गर्ग ने 91.40% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया है। जतिन चावला ने भी 90.60% अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञान वर्ग में 95.6% विद्यार्थियों ने कला वर्ग में 95.45% विद्यार्थियों ने एवं वाणिज्य वर्ग में विद्यालय के 90.90% विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी या उससे अधिक अंक प्राप्त कर परीक्षा उत्तीर्ण की है।


Share This News