ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
IMG 20260515 151545 महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया, चिकित्सक हैरान Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद से ऐसी खबर सामने आई है जिले में एक निजी हॉस्पिटल में एक महिला ने चार बच्चों को जन्म दिया है। इस केस को देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए हैं। मां स्वस्थ्य है लेकिन बच्चों को वेंटीलेटर की सपोर्ट पर रखा गया है। हालांकि, बच्चे ठीक बताए जा रहे हैं। महिला संभल जिले की रहने वाली है और दो वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी। उत्तर प्रदेश के ​जनपद संभल के असमोली में रहने वाले किराना स्टोर संचालक मोहम्मद आलिम की पत्नी 31 वर्षीय अमीना ने मुरादाबाद के TMU हॉस्पिटल में चार बच्चों को जन्म दिया है। इनमें दो लड़के व दो लड़कियां हैं। महिला अमीना बिल्कुल सही है जबकि चारों नवजात बच्चों को वेंटीलेटर का सपोर्ट दिया जा रहा है। मां और चारों नवजात विशेषज्ञ डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में हैं और उनकी सेहत में निरंतर सुधार हो रहा है।

 अमीना का इलाज करने वाली डॉक्टरों की टीम की प्रमुख डॉक्टर शुभ्रा अग्रवाल के अनुसार- “महिला अमीना का इलाज शुरू से ही इसी हॉस्पिटल से चल रहा था। कुछ दिन तक जांच के बाद पता चला कि अमीना के चार बच्चे हैं जो हाई रिस्क प्रेग्नेंसी होती है। इसलिए डॉक्टरों की टीम ने भ्रूण कटौती की सलाह दी। लेकिन अमीना व उनके परिवार ने चारों बच्चों को गर्भ में पलने और जन्म देने की बात कही। आठ मई को तबियत खराब होने के बाद अमीना ने 9 मई को पहले बच्चे लड़के को जन्म दिया और फिर 14 मई को तीन बच्चों दो लड़की, एक लड़के को जन्म दिया। सभी चारों बच्चे वेंटीलेटर की सपोर्ट पर हैं लेकिन ठीक हैं। महिला अमीना भी ठीक है और खुश है। अमीना व परिजन चार बच्चों से खासे खुश हैं।


Share This News