ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
IMG 20241023 101608 2 दिल्ली में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान! देश में हो गई शुरुआत, सोमवार मेट्रो मंडे भी Rajasthan News Portal देश, दिल्ली
Share This News

Thar पोस्ट। क्या देश मे एक बार फिर से वर्क फ्रॉम होम शुरू हो गया है। कोरोना के बाद पहली बार ऐसा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपील भी कर चुके है। दिल्ली सरकार ने सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम देने का ऐलान किया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की परिस्थिति को जानते हुए आव्हान किया गया है। ऐसे में दिल्ली के अंदर ⁠मेरा भारत, मेरा योगदान अभियान शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ⁠पेट्रोल-डीजल को लेकर दो लेवल पर तैयारी की गई है। हर हफ्ते गवर्नमेंट सेक्टर में दो दिन वर्क फ्रॉम होम होगा। प्राइवेट सेक्टर के लिए भी एडवाइजरी जारी की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि ये फैसले 15 मई (शुक्रवार) से लागू होंगे और यह अभियान अगले 90 दिनों तक जारी रहेगा।

⁠सरकारी वाहनों की संख्या में कटौती

राजधानी के अधिकारियों को पहले महीने में 200 लीटर पेट्रोल मिलता था। इसमें 20 फीसदी की कटौती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि हर सोमवार मेट्रो मंडे रहेगा। इस दिन मंत्री और सभी अधिकारी भी मेट्रो से ही सफर करेंगे। सीएम रेखा गुप्ता ने यूनिवर्सिटी से नॉन प्रैक्टिकल क्लास ऑनलाइन करने की अपील की है। वहीं, कोर्ट से भी ऑनलाइन सुनवाई करने की अपील की गई है। नागरिकों से एक साल तक विदेश यात्रा न करने के लिए कहा गया है

दिल्ली की सड़कों पर सुबह और शाम के समय भारी ट्रैफिक रहता है। इस वजह से जाम लगता है। इससे निपटने के लिए ⁠ऑफिस टाइम को अलग-अलग किया गया है। ⁠दिल्ली सरकार का ऑफिसियल टाइम सुबह 10.30 से 7 बजे तक रहेगा। वहीं, ⁠एमसीडी के ऑफिस सुबह 8.30 से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। सीएम ने दिल्ली के लोगों से सप्ताह में एक दिन नो व्हीकल डे मनाने की अपील की है। दिल्ली सरकार ने अगले 6 महीने तक कोई भी वाहन नहीं खरीदने का फैसला किया है। दिल्ली सरकार ने ⁠ट्रांसपोर्ट अलाउंस को दस फीसदी तक बढ़ाने का फैसला किया है। व्यापारियों से अपील की है कि माल ढोने के लिए ट्रक की जगह ट्रेन का इस्तेमाल करें।


Share This News