ताजा खबरे
चुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूमबीकानेर में संदिग्ध विदेशी महिला हिरासत में
FB IMG 1778751443652 पीएम मोदी की अपील का देशभर में असर: केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ऑटो में पहुंचे, इन राज्यों में भी कटौती Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल आज बीकानेर में ऑटो रिक्शा में बैठकर अनेक कार्यक्रमों में पंहुचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरजरूरी खर्चों में कटौती की अपील का असर राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली समेत कई राज्यों में दिख रहा है। मुख्यमंत्रियों और राज्यपालों ने भी इसके लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में वर्क फ्रॉम होम की संस्कृति को प्राथमिकता देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन संस्थानों में बड़ी संख्या में कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें सप्ताह में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की अनुशंसा के लिए राज्य स्तर पर एडवाइजरी जारी की जाए। राज्य सचिवालय/निदेशालय की 50 प्रतिशत आंतरिक बैठकें भी ऑनलाइन की जाएं। साथ ही सीएम ने अपने और मंत्रियों के काफिले में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने कहा कि मंत्री, सांसद, विधायक एवं जनप्रतिनिधि सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन जैसे बस, मेट्रो का इस्तेमाल करें। सार्वजनिक परिवहन, साइक्लिंग, कार पूलिंग तथा ईवी के प्रयोग को बढ़ावा दिया जाए। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने भी काफिलों से गाड़ियां घटाने को कहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि उन्होंने काफिले का आकार कम कर दिया है और भविष्य में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।


Share This News