ताजा खबरे
बीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेशआज से भादो महीना शुरू, तीज त्योहार, मेले मगरियों व चुनाव की रहेगी धूम
SAVE 20260507 180204 scaled श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन 17 मई से Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। मानस प्रचार समिति लखोटिया चौक के बैनर तले 17 से 25 मई तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में श्री नवाह्न परायण पाठ का आयोजन किया जाएगा। जिसके पोस्टर का विमोचन गुरुवार को कथा स्थल सर्वेश्वरनंद महाराज के कर कमलों से हुआ। समिति के अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि कथा का वाचन जोधपुर के पं गिरधर गोपाल और सुशील आसोपा के मुखारविद से होगा। दोपहर 2 बजे से 7 बजे तक होने वाली इस संगीतमय कथा प्रत्येक दिन एक पाठ का वाचन किया जाएगा। सचिव राजेंद्र पुरोहित ने बताया कि पाठ से पहले एक शोभायात्रा निकलेगी।जो एम एम खेल मैदान के पास राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: कथा स्थल पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बाहर से आने वाले पार्टी को पूर्ण सूचना देने पर रहने एवं खान की निशुल्क व्यवस्था रहेगी इस पारायण पाठ में
शिवेंद्राश्रम महाराज जी, विमर्शानंद जी, श्रीधर जी, सरजू दास महाराज, शिवेन्द्रश्रम महाराज और श्याम सुंदर महाराज का सानिध्य रहेगा। महाराज श्री ने कहा कि इस पाठ के वाचन से मन को शांति, ध्यान, समर्पण को बढ़ावा मिलने के साथ साथ आध्यात्मिक जागरूकता बढ़ती है और मानसिक स्थिरता भी बढ़ती है। पोस्टर विमोचन अवसर पर बलभद्र व्यास ,सुरेश कोठारी, कांशीराम माली, किशन आसोपा, रामकिशन व्यास, नरेश पुरोहित ,ओम जी, नितिन आसोपा, सुरेंद्र, विक्रम पुरोहित, चन्द्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।


Share This News