ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलि
SAVE 20260508 220953 scaled नौ कुण्डीय गायत्री यज्ञ रामपुरा बस्ती में शुरू Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान रामपुरा बस्ती स्थित बलदेव स्कूल के पास गली नंबर उन्नीस में नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का शुभारंभ देव स्थापना से किया गया।
गायत्री परिवार ट्रस्टी व मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सारस्वत ने बताया कि तीन दिवसीय नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन रामपुरा बस्ती की गली नंबर नौ में किया जा रहा है जहां श्रद्धालुओं द्वारा राष्ट्र जागरण एवं नवचेतना शक्ति के संवर्द्धन के लिए वेदोक्त आहुतियां दी जा रही है।

शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधि यज्ञाचार्य गोपाल स्वामी द्वारा नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र तथा विशेष सिद्ध मंत्रो से आहुतियां दिलाई गई। गायत्री शक्तिपीठ देवालय प्रबंधन समिति संयोजक प्रवीण तंवर ने बताया कि नौ-कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में पुसंवन, विद्यारंभ, जन्मदिन तथा गुरुदीक्षा संस्कार निःशुल्क करवाये गये हैं और पूर्णाहुति तक जारी रहेंगें। इच्छुक श्रद्धालुगण यज्ञस्थल पर आकर इसका लाभ उठा सकते हैं।

दोपहर बाद प्रज्ञा पुराण कथा का अमृत पान भी गायत्री परिजनों द्वारा किया जा रहा है। सायंकाल दीपयज्ञ भी करवाया जायेगा। गायत्री महायज्ञ में करनीदान चौधरी, प्रवीण तंवर, ट्रस्टी राधेश्याम नामा, जगजीत सिंह, सुल्तानाराम सिद्ध, सुर्यप्रकाश, राजा सिंह तथा राजीव भार्गव ने विशेष सहयोग प्रदान किया।


Share This News