






Thar पोस्ट। पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ ही बवाल मचा हुआ है। यहां के मध्यग्राम में बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हमलावरों ने शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ चार गोलियां चलाईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। विधानसभा चुनावों में भी चंद्रनाथ रथ प्रचार अभियान से जुड़ी अहम जिम्मेदारियां संभाल रहे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद शुभेंदु अधिकारी मध्यमग्राम के लिए रवाना हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हमलावर पीछा करते हुए आए, गाड़ी रुकवाई और फिर लगातार गोलियां चलाईं। चश्मदीदों के मुताबिक चंद्रनाथ कुछ लोगों के साथ मौजूद थे, तभी बाइक सवार बदमाशों ने 3 राउंड फायरिंग की। कार के शीशे से सटाकर उन्हें गोली मारी गई। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है और राज्य में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है।

