ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर 'जार' द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। अभी हाल ही में मध्यप्रदेश में क्रूज हादसे में एक माँ व पुत्र का फोटो वायरल हुआ था। जो कि AI द्वारा जनेरटेड था, इसमे सत्यता कम थी लेकिन बदलते दौर में हमें खबरों व फ़ोटो की सच्चाई जानकर ही काम करना होगा तभी हम पत्रकारिता के साथ न्याय कर सकेंगे । यह बात विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को सदर थाना रोड स्थित जार कार्यालय में हुई संगोष्ठी में रखी गई। कार्यक्रम में पत्रकारिता की स्वतंत्रता, जिम्मेदारी तथा वर्तमान परिदृश्य में मीडिया की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य वक्ता जनसंपर्क उपनिदेशक डॉ. हरिशंकर आचार्य ने नवोदित पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण और कार्यशालाओं की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने जार और प्रसार के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकारिता कार्यशाला आयोजित करने का प्रस्ताव रखते हुए कहा कि इससे नए पत्रकारों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा।

जार के प्रदेशाध्यक्ष श्याम मारू ने पत्रकारों और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स के बीच स्पष्ट अंतर करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक जिम्मेदार पेशा है, जिसमें सत्यता, निष्पक्षता और तथ्यपरकता सर्वोपरि होती है।

एनयूजेआई के राष्ट्रीय सचिव भवानी जोशी ने संवेदनशील पत्रकारिता की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में मीडिया को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए और खबरों को मानवीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना चाहिए। जार के जिला अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1993 में इस दिवस को आधिकारिक मान्यता दी थी। उन्होंने कहा कि यह दिवस पत्रकारों के अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए समर्पित है। कार्यक्रम में रमेश बिस्सा, जितेंद्र व्यास, सुमित व्यास, कमलकांत शर्मा, केशव आचार्य और कौशलेस गोस्वामी सहित अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

अन्य पत्रकार वक्ताओं में दिनेश गुप्ता, रोशन बाफना, मुदिता पोपली, विक्रम जागरवाल और साहिल पठान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने स्वतंत्र पत्रकारिता के समक्ष चुनौतियों, फेक न्यूज के बढ़ते खतरे और डिजिटल मीडिया के प्रभाव पर चर्चा की। सभी ने एकस्वर में जिम्मेदारी के साथ पत्रकारिता करने और बल दिया।अंत में सभी वक्ताओं ने पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।

IMG 20260503 182120 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर 'जार' द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी Rajasthan News Portal देश
IMG 20260503 182103 विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर 'जार' द्वारा आयोजित हुई संगोष्ठी Rajasthan News Portal देश

Share This News