ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260428 203036 निःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयन Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर में आचार्य महानंद वैदिक यज्ञ समिति के तत्वावधान में निःशुल्क यज्ञोपवीत (उपनयन) संस्कार का आयोजन संपन्न हुआ। समिति के निखिल आचार्य ने बताया कि सभी बटुक प्रातः 7:30 बजे महानंद मंदिर परिसर में एकत्रित हुए। अध्यक्ष किशन पुरोहित के अनुसार, सोलह संस्कारों में विप्रों के लिए उपनयन संस्कार का विशेष महत्व है और इस अवसर पर 89 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। दाऊलाल कल्ला ने जानकारी दी कि कर्मकांड भास्कर पंडित नथमल पुरोहित के सानिध्य में पिछले 25 वर्षों में लगभग 4600 बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न कराया जा चुका है। कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाएं संस्था के सदस्यों द्वारा की गईं, वहीं पंडितों ने भी बिना दक्षिणा लिए इस पुण्य कार्य को सफल बनाया। कार्यक्रम हेतु पंडित गौरीशंकर चूरा के निर्देशन में 16 वेदियों का निर्माण किया गया। पंडित सुरेश पुरोहित ने बताया कि सर्व आह्वानित देव पूजन के उपरांत सभी विप्र बालकों को यज्ञोपवीत धारण करवाया गया तथा मंत्र दीक्षा दी गई। इस दौरान बालकों ने ब्रह्मचर्य एवं राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के अंतर्गत मायरा, देराड़ी तथा किसी भी प्रकार के प्रीतिभोज पर पूर्णतः प्रतिबंध रखा गया, जिसका सभी उपस्थित परिवारों ने सहर्ष पालन किया। रविन्द्र आचार्य ने काशी जी के लिए दौड़ लगवाई। गणेश आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने में महानंद मंदिर परिसर में शिव आचार्य, प्रेम भादानी, अमरचंद , विजय नारायण, अमित नारायण, विनोद आचार्य, महेंद्र आचार्य, आशीष व्यास एवं रोहित आचार्य ने सक्रिय रूप से कार सेवा प्रदान की।


Share This News