ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 3 देर रात सड़क हादसे में युवक की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। देर रात बीकानेर जिले के नोखा एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब युवक अपने गांव हिम्मटसर से निकलकर धुपालिया गांव की तरफ जा रहा था। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान 27 वर्षीय बलराम विश्नोई के रूप में हुई है, जो हिम्मटसर का ही रहने वाला था। बलराम अपनी बाइक से जा रहा था, तभी रास्ते में विपरीत दिशा से तेज गति में आ रही एक बोलेरो गाड़ी ने उसे जबरदस्त टक्कर मार दी। यह भिड़ंत इतनी भयंकर थी कि बलराम बुरी तरह से जख्मी हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही हिम्मटसर के सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश मांझू बिना देरी किए मौके पर पहुंचे। उन्होंने आनन-फानन में घायल युवक को नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया नोखा थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की।


Share This News