ताजा खबरे
टिकट वितरण पर बीजेपी में बगावत, विधायक के सामने हो उलझेबीकानेर : सड़क हादसे में तीन की मौतचुनाव से पहले ही पार्टियों में घमासान! टिकट वितरण बना संकटचुनाव : बगावत से बचने के लिए कांग्रेस का फार्मूलानीट-पीजी परीक्षा: धारा 163 लागू, परीक्षा केंद्रों के 300 मीटर सीमा में लगाई पाबंदियांबिजली बन्द का 3 घण्टे असर रहेगाचुनाव : रविवार को सभी रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालयों में सक्रिय रहेगी ‘हेल्प डेस्क’चुनाव : वार्ड 62 में टिकट वितरण को लेकर विरोध प्रदर्शन, बोले टिकट बदला जाएमहाराष्ट्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने किया अपना घर आश्रम का अवलोकनचुनाव : साइकिल रैली में मतदाता जागरूकता का दिया संदेश
IMG 20260426 182336 आईजी ने किया 'मिशन रोशनी' के पोस्टर का विमोचन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। नशा मुक्त समाज की ओर एन .आर असवाल चैरिटेबल संस्था बीकानेर की नई पहल: आईजी श्री ओम प्रकाश ने किया ‘मिशन रोशनी’ के पोस्टर का विमोचन
बीकानेर। बीकानेर संभाग को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकाल कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन रोशनी’ अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। पुलिस महानिरीक्षक (IG) बीकानेर रेंज, श्री ओम प्रकाश (IPS) ने अपने कार्यालय में इस पोस्टर को जारी करते हुए अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री ओम प्रकाश ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह अपराधों की जड़ भी है। ‘मिशन रोशनी’ जैसी सामाजिक पहल पुलिस और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करेगी, जिससे पीड़ितों को सही परामर्श और उपचार मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि जन-जागरूकता के माध्यम से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे।


Share This News