ताजा खबरे
समाचार पत्र प्रकाशन की कार्य प्रणाली देखकर रोमांचित हुए आरएसवीएनश्रीमद्भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनायावार्ड 57 में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए विधायक श्री जेठानंद व्यास ने की 20 लाख रुपए की अनुशंसाशादी के सीजन में लुटेरी दुल्हन ले उड़ी लाखों के गहने11 किलो के कलाकंद केक से मनाया श्याम बाबा का जन्मोत्सवराजस्थान व देश के राज्यों की मुख्य खबरें, सर्दी बढ़ेगीबीकानेर में तुलसी विवाह की घर-घर धूमरेल कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर बीकानेर में प्रदर्शनअनियमितताएं मिलने पर 5 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बितकिन्नर प्रमुख चंदा बाई ने बीकानेर परकोटे में भरा मायरा, विधायक जेठानंद व्यास सहित अन्य गणमान्य रहे मौजूद
SAVE 20260426 184017 उदयपुर में आयोजित होगा 'राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026 Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

‘
Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार होंगे विशिष्ट अतिथि। श्री विश्वकर्मा कौशल बोर्ड (राजस्थान सरकार) के अध्यक्ष और राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार 2026’ के आधिकारिक पोस्टर का अनावरण किया।
यह कार्यक्रम आगामी 17 मई को उदयपुर के प्रताप गौरव केंद्र में आयोजित होगा । होने वाले इस भव्य कार्यक्रम समारोह में रामगोपाल सुथार ‘विशिष्ट अतिथि’ के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुविख्यात उद्योगपति व भामाशाह कानाराम कुलरिया, धर्मचंद कुलरिया एवं शंकर कुलरिया के मुख्य आतिथ्य में संपन्न होगा। संस्था के चेयरमैन गोविंद जांगिड़ ने राज्यमंत्री को कार्यक्रम के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी दी।
इस वर्ष समारोह में 12 से अधिक राज्यों के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। आयोजन का मुख्य आकर्षण संस्था द्वारा गोद लिए गए 11 निराश्रित बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए उठाए जाने वाले विशेष कदम होंगे। इसके साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 31 ऐसी महान विभूतियों को ‘राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया है। इस कार्यक्रम में बीकानेर बैंक कर्मचारी नेता एवं आर्ट कला प्रेमी सुनील दत्त नागल मौजूद रहेंगे। पोस्टर विमोचन और मुलाकात के दौरान गणेश सुथार, निक्की पीपलीवाल, महेंद्र जांगिड़ और सरला सुथार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह आयोजन सेवा और कौशल के संगम के रूप में अपनी पहचान बनाएगा। यह जानकारी ये शाम मस्तानी म्यूजिकल फाउंडेशन रजि.जयपुर के संस्थापक गणेश सुथार ने दी। : एस डी नागल।


Share This News