ताजा खबरे
IMG 20251231 100334 हनीट्रैप में दो महिलाओं सहित 6 आरोपी गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान के कोटा जिले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस के मुताबिक उद्योग नगर थाना पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं सहित कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरोह लोगों को झांसे में लेकर सूनसान स्थानों पर बुलाता था और वहां उनका वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर अवैध वसूली करता था। शहर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि एक परिवादी द्वारा दर्ज शिकायत के अनुसार 14 अप्रैल को एक महिला ने फोन पर संपर्क कर उसे बातचीत में उलझाया और बाद में अपनी सहेली के घर मिलने बुलाया। इसके बाद वहां सुनियोजित तरीके से उसके साथ अनुचित परिस्थिति बनाकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। आरोपियों ने झूठे मामले में फंसाने की धमकी देकर परिवादी से करीब 90 हजार रुपये ऑनलाइन वसूल लिए। इसके बाद भी गिरोह लगातार पैसों की मांग करता रहा। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने बारां निवासी कोमल शर्मा और कृष्णा मीणा सहित कोटा निवासी नरेंद्र सिंह सोलंकी, योगेंद्र प्रताप सिंह राणावत और मोहम्मद आसिफ को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को उम्मेदगंज से दाढ़ देवी क्षेत्र, नेशनल हाईवे-27 के पास से पकड़ा गया।पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और आशंका जताई जा रही है कि इस गिरोह ने पहले भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया हो सकता है।


Share This News