ताजा खबरे
SAVE 20260425 105158 scaled बीकानेर में हवाई हमले, बम धमाके की मॉकड्रिल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज जिला प्रशासन द्वारा मॉक ड्रिल की गई। बीकानेर बीछवाल स्थित इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट पर एयर स्ट्राइक और बम धमाके के बाद आग लगने की काल्पनिक स्थिति तैयार की गई। अचानक सायरन बजते ही पूरा प्रशासनिक और सुरक्षा अमला सक्रिय हो गया। बीकानेर में मॉकड्रिल सायरन गूंजने लगे। इस ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में रिस्पॉन्स टाइम और आपसी समन्वय को परखना था। सूचना मिलते ही बीछवाल और मुरलीधर व्यास नगर फायर स्टेशनों से दमकल की गाड़ियाँ रवाना हुईं। पीबीएम अस्पताल में भी घायलों।के उपचार के लिए विशेष अलर्ट जारी कर समयबद्धता का रिकॉर्ड तैयार किया गया। पचपदरा रिफाइनरी की हालिया घटना के मद्देनजर औद्योगिक सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए यह अभ्यास महत्वपूर्ण रहा। बीकानेर में जल्दी ब्लैक आउट मॉकड्रिल भी किया जाएगा। इसके लिए जिला कलेक्टर ने बैठक बुलाकर सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।


Share This News