





Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान सहित उत्तर भारत के अनेक राज्यों में मौसम बदल जाएगा। देश के मौसम विभाग (IMD) ने रिपोर्ट जारी कर बताया कि गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। अब तस्वीर बदलने वाली है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो रहा है. यह सिस्टम उत्तर भारत के मौसम को प्रभावित करेगा. धूल भरी आंधी, बारिश और गरज-चमक का दौर शुरू होगा। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर बताया कि एक तरफ हीटवेव का कहर जारी रहेगा. दूसरी तरफ बादलों की एंट्री लोगों को उम्मीद देगी. यह वही दौर होता है जब मौसम तेजी से करवट बदलता है. कभी तेज धूप, तो कभी अचानक आंधी. यह बदलाव सिर्फ तापमान तक सीमित नहीं रहेगा. हवा की दिशा बदलेगी, नमी बढ़ेगी. और कई इलाकों में बारिश का सिलसिला भी शुरू हो सकता है. खासतौर पर 26 अप्रैल से 1 मई के बीच यह बदलाव ज्यादा असरदार रहेगा। राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि में असर रहेगा।




