ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 लूनकरणसर में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री गोदारा शनिवार को करेंगे करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री सुमित गोदारा शनिवार को लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं नए कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मंत्री श्री गोदारा प्रातः 10:30 बजे कल्याणसर में 33/11 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए के अतिरिक्त ट्रांसफार्मर तथा ट्यूबवेल का लोकार्पण करेंगे। इसके पश्चात प्रातः 11:30 बजे नापासर नेहरू चौक में 24.94 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सौंदर्यकरण कार्य तथा 49.82 लाख रुपये की लागत से मालचंद सोनी के घर से श्यामसुंदर सुथार के घर तक बीकानेर मैन सड़क 1 किमी का लोकार्पण करेंगे।

श्री गोदारा दोपहर 12:30 बजे सिंथल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लालसिंहपुरा में 35.60 लाख रुपये की लागत से 4 कक्षा-कक्षों के निर्माण का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 2 बजे सूरतसिंहपुरा में ट्यूबवेल, 65 लाख रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र व चारदीवारी तथा 33/11 केवी जीएसएस पर 5 एमवीए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। यहीं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 45 लाख रुपए की लागत से बनने वाले चार कक्षा कक्षों का शिलान्यास करेंगे।

खाद्य मंत्री सायं 4 बजे मूण्डसर में 112.50 लाख रुपये की लागत से मूण्डसर से रामसर सड़क 3 किमी का लोकार्पण करेंगे। सायं 5:30 बजे नापासर मुख्य बाजार में 24.94 लाख रुपये की लागत से 300 मीटर सौंदर्यकरण एवं इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य तथा नापासर से रामसर सड़क का लोकार्पण करेंगे।

श्री गोदारा सायं 7 बजे रामसर में 94.64 लाख रुपये की लागत से पानी की टंकी, पाइपलाइन व जलहोद का शिलान्यास, 64.50 लाख रुपये की लागत से राजकीय प्राथमिक विद्यालय मेघवाल मोहल्ला में पांच कक्षा-कक्ष, चारदीवारी, जलकुंड व शौचालय सहित सीसी ब्लॉक निर्माण का शिलान्यास तथा 30 लाख रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेद औषधालय भवन का शिलान्यास करेंगे।

श्री गोदारा 6 करोड़ 75 लाख रुपये की लागत से नापासर से रामसर सड़क 10 किमी, 1.50 करोड़ रुपये की लागत से मूण्डसर 132 जीएसएस से गजरूपदेसर 11 जीएसएस तक 15 किमी नई लाइन, 10 लाख रुपये की लागत से हाई मास्क लाइट, 7.50 लाख रुपये की लागत से रामचंद्र के घर से कोजाराम के घर होते हुए राजकुमार ओझा के घर की तरफ पानी निकासी के लिए सीवरेज लाइन, 5 लाख रुपये की लागत से वार्ड नं 6 में परमाराम गंगाराम घर के आगे सोखता कुआ का निर्माण, गजरूपदेसर 11 जीएसएस में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर एवं रामसर 111 जीएसएस में 3.15 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर का लोकार्पण करेंगे। 6.80 लाख रुपये की लागत से ब्राह्मण गेस्ट हाउस भवन परिसर में सीसी ब्लॉक के चौक के निर्माण, 19.30 लाख रुपये की लागत से सार्वजनिक श्मशान भूमि की चारदीवारी चौक निर्माण व अन्य विकास कार्य तथा 10 लाख रुपये की लागत से पेयजल पाइपलाइन विस्तार कार्यों का लोकार्पण करेंगे।


Share This News