ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 बीकानेर संभाग : भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत अन्य घायल Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर संभाग के चूरू जिले के सादुलपुर क्षेत्र में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत हो गई। यह हादसा थिरपली और चांदगोठी के बीच हुआ, जहां दो वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में तुरंत आग लग गई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और हालात बेहद भयावह हो गए। इस बीच तीन लोगों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। हमीरवास पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालने का प्रयास किया। इसी दौरान फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share This News