ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260423 182035 scaled जिला कलक्टर ने किया आकस्मिक निरीक्षण, बच्चों के साथ कैरम बोर्ड खेला Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। दिव्यांग पुनर्वास, बालिका और शिशु गृह का किया औचक निरीक्षणकेन्द्रों की सुरक्षा का रखें पूर्ण ध्यान, मुहैया करवाई जाएंगी सभी आवश्यक सुविधाएं: जिला कलक्टर

बीकानेर। जिला कलक्टर श्री निशांत जैन ने गुरुवार को पवनपुरी स्थित बौद्धिक दिव्यांग पुनर्वास गृह, राजकीय बालिका गृह, शिशु गृह और उड़ान सदन का औचक निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित पुनर्वास गृह के सौंदर्यकरण एवं रख-रखाव के प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध करवाने के लिए निर्देशित किया। जिला कलक्टर ने कहा कि यहां रैम्प और शेड बनाने सहित रखरखाव एवं निर्माण संबंधी प्रस्ताव तैयार किए जाएं। यहां सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। दीवारों पर बीकानेर की संस्कृति सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले दिव्यांगजनों के जीवन आधारित चित्र उकेरने के लिए कहा। उन्होंने केन्द्र के रसोईघर का निरीक्षण किया। बच्चों के कक्षों का अवलोकन किया तथा बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर कैरम बोर्ड खेला। उन्होंने बच्चों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में चर्चा भी की।

राजकीय बालिका गृह में आवासित बालिकाओं से बातचीत की। यहां नर्सिंग कक्ष, भोजन कक्ष, कल्पना चावला कक्ष तथा मनोरंजन कक्ष का अवलोकन किया। यहां की सुरक्षा व्यवस्था का फीडबैक लिया। इसी प्रकार शिशु गृह में रहने वाले छोटे शिशुओं की देखभाल एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के बारे में जाना। उन्होंने उड़ान सदन का अवलोकन भी किया तथा यहां नियोजित कार्मिकों से कार्यों संबंधी जानकारी ली। जिला कलक्टर ने कहा कि सभी कार्मिक अतिरिक्त सतर्कता, गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें।

इस दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेशक श्री एलडी पंवार, सहायक निदेशक डाॅ. अरविंद आचार्य, श्री सुरेन्द्र चौधरी, श्रीमती शारदा चौधरी, श्रीमती सुशीला तथा संस्थान के श्री भीष्म कौशिक आदि मौजूद रहे।


Share This News