ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 3 श्री कोलायत विधायक श्री भाटी के प्रयासों से 98.98 लाख की पाइपलाइन प्रतिस्थापन योजना को मिली गति Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर,। श्रीकोलायत विधानसभ के अंतर्गत बीठनोक क्षेत्र में वर्षों से जर्जर हो चुकी राइजिंग मेन लाइन के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। अब इस समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए बीठनोक आईपीएस से एच डब्ल्यू बीठनोक तक पुरानी एवं क्षतिग्रस्त राइजिंग मेन लाइन के स्थान पर नई पीवीसी-ओ पाइपलाइन बिछाने एवं जोड़ने के कार्य हेतु लगभग 98.98 लाख रुपए की योजना को आगे बढ़ाया गया है।

विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर क्षेत्र की पेयजल समस्या से अवगत कराया, साथ ही निरंतर संपर्क बनाकर इस कार्य की स्वीकृति सुनिश्चित करने के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

विधायक श्री भाटी ने भरोसा दिलाया कि कार्य को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र प्रारंभ करवाकर निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराया जाएगा, जिससे क्षेत्र के नागरिकों को नियमित एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनहित के मुद्दों पर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।


Share This News