ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260422 192416 पीबीएम हॉस्पिटल के सामने अतिक्रमण हटाये Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज जिला प्रशासन व नगर निगम द्वारा पीबीएम हॉस्पिटल के सामने स्थित मार्ग से अतिक्रमण हटाए गए। नगर निगम की टीम व पुलिस प्रशासन का अमला पहुंचते ही वहां हड़कंप मच गया। पुलिस की समझाइश से लोग स्वतः ही अपनी अस्थाई दुकानें व खोखे हटाने लगे। कुछ लोग आपाधापी में एक्स रे गली व अन्य रास्तों से सामान सहित भागने लगे। कुछ ने टैक्सियों पर अपना सामान भरना शुरू कर दिया। अनेक ने अपनी दुकानों के आगे रखे सामान को हटा दिया। निगम की टीम व पुलिस ने म्यूजियम भ्रमण पथ से अस्पताल की ओर आने वाले मार्ग से इसकी शुरुआत की। देखते ही देखते दुकानदार पलंग, खोखे, फल फ्रूट, बिस्कुट, मनिहारी का सामान आदि ले जाने लगे। निगम के अधिकारियों ने मौके पर दुकानदारों को अतिक्रमण नही करने की हिदायत दी। अस्पताल के इस मार्ग पर अनेक अस्थायी दुकानों की वजह से राहगीरों व रोगियों के परिजनों को परेशानी होती है। जिसकी अनेक बार शिकायतें की जा चुकी है।


Share This News