ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260420 211026 जस्सूसर गेट में चोरों ने दिखाए हाथ, लाखों के जेवरात गायब Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। नयाशहर थानान्तर्गत जस्सूसर गेट क्षेत्र में एक मकान में चोरी का मामला सामने आया है। जस्सूसर गेट 15 नम्बर स्कूल के सामने वाली गली निवासी भीमराज सेवग पुत्र श्रवण कुमार सेवग (बरसलपुर वाले) ने नयाशहर थाने में परिवाद दिया है कि उसका मकान जर्जर अवस्था में था इसलिए वह दूसरे मकान में किराए पर रहने लगा। इसी दरम्यान जब अपने पुराने मकान को देखने उसके पिता श्रवण कुमार गए तो पता चला कि उनके घर का मुख्य दरवाजा उखड़ा हुआ है और अंदर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब घर के अंदर गए तो अटैची वगैरह सारा सामान अस्त-व्यस्त मिला। भीमराज ने बताया कि चोरी 19 अप्रेल 2026 को दोपहर 1 बजे उसके पिता घर को बंद करके गए थे और शाम को जब वापस छह बजे पहुंचे तो ताले टूटे मिले। इसलिए चोरी का जो समय है वह दोपहर सवा एक बजे से शाम छह बजे तक का बताया जा रहा है।

परिवाद में बताया कि कमरे के अंदर चाँदी की गिलास, कटोरी, प्लेट, अंगूठी, पायल की जोड़ी, ठाकुरजी के दो सोने के हार, सोने की एक चैन, सोने की अंगूठी आदि जेवरात रखे हुए थे जो चोरी हो गए हैं। पुलिस ने सूचना के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।


Share This News