ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 बेकाबू टैक्सी ने एएसआई को टक्कर मारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर के उपनगर गंगाशहर थाना इलाके में बेकाबू टैक्सी ने स्कूटी सवार एएसआई को टक्कर मार दी। दुर्घटना में एएसआई नानूराम गोदारा को चोटें आई है। जिन्हें राहगीरों की मदद से पीबीएम अस्पताल भर्ती करवाया गया है। औद्योगिक क्षेत्र पांच नंबर रोड पर स्कूटी पर जा रहे एएसआई गोदारा को ओवरटेक कर रही टैक्सी ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद टैक्सी चालक फरार हो गया। गोदारा ड्यूटी पर जा रहे थे कि उस दौरान यह हादसा हो गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घायल गोदारा का पीबीएम में इलाज चल रहा है। आईजी ओमप्रकाश ने एएसआई के परिजनों से कुशलक्षेम पूछी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधाार पर टैक्सी चालक का पता लगा रही है।


Share This News