ताजा खबरे
IMG 20241023 101608 ईरान : होरमुज स्ट्रेट पूरी तरह से खुला, कोई जहाज नहीं रुकेगा Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय
Share This News

Thar पोस्ट। दुनिया के अनेक देशों के लिए राहतभरी खबर आई है। मध्य-पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने जानकारी दी है कि Strait Of Hormuz को कमर्शियल जहाजों के लिए खोल दिया गया है। अब किसी भी देश के जहाज को Hormuz में नहीं रोका जाएगा। लेबनान में सीजफायर जारी रहेगा, जब तक Strait Of Hormuz वाणिज्यिक जहाजों के लिए खुला रहेगा, जो पेट्रोलियम और बाकी प्रोडक्ट्स लेकर खाड़ी से दुनियाभर में जाते हैं। जानें ईरान के विदेश मंत्री ने इसकी शर्त भी क्या बताई है। ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने बड़ी जानकारी देते हुए एक्स पर पोस्ट किया, ‘लेबनान में हुए सीजफायर के अनुरूप, होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर गुजरने वाले सभी वाणिज्यिक जहाजों के लिए सीजफायर की शेष अवधि के लिए समुद्री मार्ग पूरी तरह से खोल दिया है, जो कि ईरान के इस्लामी गणराज्य के पोर्ट और समुद्री संगठन की तरफ से पहले से घोषित समन्वित मार्ग के हिसाब से होगा यह Strait Of Hormuz ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिहाज से बेहद महत्वपूर्व मानी जाती है। दुनिया की करीब 20 फीसदी कच्चे तेल और गैस की सप्लाई इसी होर्मूज जलडमरूमध्य से होकर गुजरती है। ऐसे में इसके खुलने से इंटरनेशनल मार्केट में तेल की कीमतों पर भी पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा।


Share This News