ताजा खबरे
‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाहीये 9 रेलसेवाएं रद्द रहेंगी, ये है वजहसूर्य मंदिर में हुआ तर्पण, शहीदों के सम्मान में पोस्टर लगाकर दी श्रद्धांजलिआक्रोशित पार्षदों ने आयुक्त कार्यालय के आगे कचरा डाला, बेहाल सफाई व्यवस्थाबीकानेर संभाग : साधु का शव 50 घण्टे बाद निकाला, 6 के खिलाफ हत्या का मामला
IMG 20241023 101608 चंदा-महोत्सव" बीकानेर के गणेश मंदिर में 16 को Rajasthan News Portal पर्यटन
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर स्थापना दिवस की व्यापक तैयारियां जारी है। कल गुरुवार को चंद महोत्सव है। 17 अप्रैल शुक्रवार को होगा “सांस्कृतिक कार्यक्रम”

बीकानेर नगर के स्थापना दिवस पर जिला प्रशासन बीकानेर ,बीकानेर विकास प्राधिकरण, राजस्थान संगीत नाटक अकादमी, जोधपुर तथा श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर विकास एवं पर्यावरण समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि, 16 अप्रैल बृहस्पतिवार को शाम 5:00 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश मंदिर परिसर में
“चंदा -महोत्सव “का आयोजन किया जाएगा। चूंकि राव बीकाजी ने की स्थापना श्री लक्ष्मी नाथ जी मंदिर के सामने स्थित गढ़ गणेश में की थी ,इसलिए इस परंपरा का निर्वहन करते हुए संस्था द्वारा प्रतिवर्ष चंदा उड़ा कर बीकानेर का स्थापना दिवस मनाया जाता है ।।चंदा महोत्सव में बीकानेर के सुप्रसिद्ध चंदा कलाकार ब्रजेश्वर व्यास, अनिल बोड़ा ,पेंटर धर्मा, कृष्ण चंद्र पुरोहित, राम भादानी, गणेश व्यास, अभिषेक बोड़ा, हरेंद्र बोड़ा, चंद्र मोहन हर्ष, गणेश रंगा भंवरलाल व्यास, मोहित पुरोहित निर्मल सुथार ,गणेश ओझा, केशवराज बोड़ा तथा आदित्य पुरोहित आदि द्वारा विभिन्न संदेश उकेरे हुए परंपरागत -चंदों की प्रदर्शनी- लगाई जाएगी, तथा अतिथियों और सामान्य जन द्वारा इन परंपरागत चंदों को उड़ाया जाएगा तथा बीकानेर शहर की खुशहाली की कामना की जाएगी ।

इस बार समिति ने नवाचार करते हुए बीकानेर के कला, साहित्य, संस्कृति, इतिहास, पत्रकारिता तथा अन्य विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने वाले लोगों को इस शुभ अवसर पर भी आमंत्रित किया है
—सांस्कृतिक कार्यक्रम––
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि दिनांक 17 अप्रैल,शुक्रवार को सायं 7:30 बजे श्री लक्ष्मीनाथ जी पार्क में भव्य ” सांस्कृतिक कार्यक्रम “का आयोजन किया जाएगा । जिसमें स्थानीय कलाकारों एवं राजस्थान संगीत नाटक अकादमी,जोधपुर के आमंत्रित कलाकारों द्वारा गीत ,संगीत तथा नृत्य की भव्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।


Share This News