ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 सभी निजी अस्पताल 24 घंटे बन्द रहेंगे, राज. मेडिकल एसोसिएशन का निर्णय Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज जयपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की आपातकालीन बैठक में राज्यभर के निजी अस्पतालों को बंद रखने का बड़ा निर्णय लिया गया है। यह फैसला जयपुर स्थित एक निजी अस्पताल के निदेशक डॉ. सोनदेव बंसल की गिरफ्तारी के विरोध में लिया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि संबंधित मामले में मेडिकल बोर्ड द्वारा किसी भी प्रकार की चिकित्सकीय लापरवाही नहीं पाई गई है, इसके बावजूद गिरफ्तारी की कार्रवाई अनुचित है। आईएमए के पदाधिकारियों के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे से 15 अप्रैल 2026 सुबह 8:00 बजे तक राजस्थान के सभी निजी अस्पतालों में ओपीडी, आईपीडी, भर्ती और अन्य चिकित्सा सेवाएं बंद रहेंगी। इस दौरान निजी अस्पतालों की इमरजेंसी सेवाएं भी स्थगित रहेंगी। हालांकि, सरकारी अस्पतालों में आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, ताकि आम जनता को न्यूनतम असुविधा हो। आईएमए राजस्थान के जोनल सचिव डॉ. अनुराग शर्मा ने बताया कि आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) से जुड़ी समस्याओं के चलते राज्य के सभी निजी अस्पतालों ने इस योजना की सेवाओं को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ओपीडी, फार्मेसी और आईपीडी सेवाएं पूरी तरह से स्थगित रहेंगी।


Share This News