ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260412 203305 scaled बीकानेर में जार जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण 13 अप्रेल को Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे मुख्य अतिथि। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की बीकानेर जिला इकाई की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 13 अप्रेल, सोमवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम रानी बाजार स्थित जिला उद्योग संघ के सभागार में शाम 6:00 बजे शुरू होगा।

जार बीकानेर अध्यक्ष प्रमोद आचार्य ने बताया कि समारोह में केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जार के प्रदेश अध्यक्ष श्याम मारू करेंगे।
समारोह में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, जिला कलेक्टर निशांत जैन, पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा, एसएमएस हॉस्पिटल, जयपुर, ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पवन सिंघल, खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स, इंडिया (एनयूजेआई) के राष्ट्रीय सचिव एवं वरिष्ठ पत्रकार भवानी जोशी,भाजपा नेता महावीर रांका, उरमूल डेयरी के चैयरमेन नोपाराम जाखड़, प्रबंध निदेशक बाबूलाल बिश्नोई तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बीकानेर के समस्त पत्रकार, गणमान्य नागरिक और समाजसेवी सहित जिले के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग लेंगे।


Share This News