





Thar पोस्ट। बीकानेर में जयपुर रोड स्थित वैष्णो धाम के पीछे संदिग्ध गतिविधियों पर आज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 युवतियों और 9 युवकों को संदिग्ध अवस्था में अपने राडार में लिया। मिली जानकारी के अनुसार आज वैष्णो धाम के पीछे बैरम खान के ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी। जेनवी थाना पुलिस अपने साथ ले गई। बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में टीम ने संदिग्ध हालात में सभी लोग़ पकड़े। इस पूरे मामले की पुलिस गहनता से कार्रवाई कर रही है।




