ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260412 173459 scaled नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला सशक्तिकरण का मील का पत्थर : भाजपा प्रदेश मंत्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। भाजपा प्रदेश मंत्री अपूर्वा सिंह चौहान ने आज भाजपा संभाग मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस अधिनियम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक एवं क्रांतिकारी कदम बताते हुए कहा कि यह देश की आधी आबादी को मुख्यधारा की राजनीति में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करेगा।
अपूर्वा सिंह चौहान ने कहा कि “नारी शक्ति का सम्मान ही देश का स्वाभिमान है” और इसी भावना के साथ केंद्र सरकार द्वारा लाया गया यह अधिनियम देशभर में उत्साह का वातावरण बना रहा है।

उन्होंने कहा कि यह केवल एक कानून नहीं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है। इसके लागू होने से महिलाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और वे नीति-निर्धारण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी।
उन्होंने यह भी कहा कि देश की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पर जो विश्वास जताया है, उसी का परिणाम है कि आज महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। महिलाओं के आशीर्वाद और समर्थन से ही मोदी सरकार निरंतर जनहित में ऐतिहासिक निर्णय ले रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन तभी साकार होगा, जब संसद और विधानसभाओं में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने केंद्र सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं जैसे उज्ज्वला योजना, जनधन योजना एवं ‘लखपति दीदी’ संकल्प का भी उल्लेख किया।
जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को जो सम्मान और अधिकार दिए हैं, वह पिछले कई दशकों में किसी अन्य सरकार ने नहीं दिए। प्रेस वार्ता में देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित एवं मीडिया संयोजक मनीष सोनी उपस्थित रहे।


Share This News