ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260412 160704 22 साल तक पुलिस की आंखों में साधु बनकर धूल झोंकता रहा शातिर बदमाश, लेकिन पकड़ा गया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान में एक शातिर अपराधी 22 साल तक पुलिस को चकमा देता रहा। लेकिन पुलिस ने आखिर उसे पकड़ ही लिया। उदयपुर पुलिस ने 22 साल पुराने कंटेनर लूट कांड में बड़ी सफलता हासिल करते हुए शातिर बदमाश देवीसिंह कंजर को गिरफ्तार कर लिया है। यह आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। पुलिस ने इस बार फिल्मी अंदाज में रणनीति अपनाते हुए साधु का वेश धारण किया और आखिरकार आरोपी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की।

उदयपुर पुलिस ने इस गिरफ्तारी के लिए विशेष योजना तैयार की। मध्यप्रदेश के देवास जिले के एक गांव में पुलिस टीम साधु के वेश में पहुंची और मंदिरों, बाजारों व ग्रामीणों से चुपचाप जानकारी जुटाई। जब आरोपी की गतिविधियों की पुख्ता जानकारी मिली, तो टीम ने उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की योजना बनाई। 10 अप्रैल की सुबह जैसे ही देवीसिंह कंजर अपने खेत की ओर बढ़ा, उसे कुछ शक हुआ और वह घर के पीछे बाड़े में छिपने लगा। हालांकि इस बार वह पुलिस से बच नहीं सका। टीम ने चारों ओर से घेरकर उसे गिरफ्तार कर लिया और 22 साल से चल रही उसकी फरारी का अंत हो गया।

मामला 29 जुलाई 2004 का है, जब उदयपुर के पास सुनसान रास्ते पर सूरत से जयपुर जा रहे कपड़ों से भरे कंटेनर को निशाना बनाया गया था। टाटा सूमो में सवार 10-12 बदमाशों ने ड्राइवर और खलासी को पीटा, उनके हाथ-पैर बांधकर आंखों पर पट्टी बांधी और खेत में फेंक दिया। इसके बाद आरोपी कंटेनर लूटकर फरार हो गए थे। इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड देवीसिंह कंजर ही था।


Share This News