





Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर शहर के मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र के रामपुरा में देर रात हुई चाकूबाज़ी में एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक युवक काफी वर्षों से अपनी पत्नी से अलग रह रहा था, जिसे लेकर उसका ससुराल पक्ष से विवाद चल रहा था।
देर रात हुए घटनाक्रम में जय सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी गली नंबर 7, रामपुरा बस्ती की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची ।





मृतक के पिता राजेंद्र सिंह ने आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार जनों को राउंडअप किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। कार्रवाई की जा रही है।