ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 गर्मी का दौर शुरू होगा, तापमान बढ़ेगा-मौसम विभाग Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट। राजस्थान में अब गर्मी का दौर शुरू होगा। हालांकि पहाड़ों पर बर्फबारी व पिछले दिनों मौसम खराब होने से राहत मिली हुई थी। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार 11 अप्रैल को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इसके असर से बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी और चूरू समेत आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। इस सिस्टम का प्रभाव हल्का रहेगा और बारिश की संभावना बेहद कम जताई गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, इस बदलाव के बाद फिर से मौसम साफ हो जाएगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है, जिससे दिन के तापमान में लगातार इजाफा हो सकता है। राजस्थान में 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान में पश्चिमी जिलों का दबदबा रहा, जहां बाड़मेर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म दर्ज हुआ। इसके अलावा जालोर में 37.1, जैसलमेर में 36.9, जोधपुर में 35.8 तथा पाली और चित्तौड़गढ़ में 36-36 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। बीकानेर और चूरू में अधिकतम तापमान 34 डिग्री, कोटा और सिरोही में 34.6, उदयपुर व वनस्थली (टोंक) में 34.1, जयपुर में 33, अजमेर व श्रीगंगानगर में 33.2 डिग्री दर्ज किया


Share This News