ताजा खबरे
महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभायात्रापंचायत राज आम चुनाव : अनुपस्थित 34 कार्मिकों को नोटिस, होगी निलंबन की कार्यवाहीशारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कार
IMG 20260411 231030 दिग्गज गायिका आशा भोंसले की तबीयत बिगड़ी Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज मुम्बई। विख्यात गायिका आशा भोंसले की तबीयत अचानक शनिवार को बिगड़ गई। उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया है। जिसके बाद उन्हें ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। मुंबई के इस अस्पताल में आशा का इलाज चल रहा है। आशा भोसले बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर्स में गिनी जाती हैं और अब तक 20 से ज्यादा भाषाओं में 12000 से ज्यादा गानों को अपनी आवाज से तराश चुकी हैं। संगीत के इतिहास की सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड आशा के नाम है। आशा का जन्म 8 सितंबर 1933 में हुआ था। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर भी फिल्मी दुनिया की सुपरस्टार मानी जाती हैं आशा भोसले ने बॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक डायरेक्टर आरडी बर्मन से शादी की थी। जो खुद भी म्यूजिक की दुनिया के सुपरस्टार थे और हिंदी फिल्मों में उनके संगीत का आज भी सिक्का चलता है। आशा ने भी 2200 से ज्यादा फिल्मों में अपने सुरों का जलवा दिखाया है। आशा को साल 2008 में पद्मविभूषण के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही दर्जनों खिताब उन्होंने अपने नाम किए हैं। 


Share This News