78107f8470d9b9e4b8322213acbb013d बीकानेर में लगी आग, लाखों का नुकसान Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिले की लूणकरणसर तहसील के अरजनसर गांव में रविवार सुबह एक दुकान में आग लग गई। इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ। यह दुकान सरपंच सुमन गवारिया के पति पवन गवारिया की है। बाजार स्थित इस दुकान में आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई। आस-पास के लोग, राहगीर और दुकानदार नागरिकों ने अपने स्तर पर ही आग पर काबू पाया। तीन घंटे तक दमकल नहीं पहुंच पाई। इस बीच लोगों ने टैंकर और स्प्रे से आग बुझाने का प्रयास किया और काफी हद तक काबू भी पा लिया लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।




Share This News