





Thar पोस्ट न्यूज़। राजस्थान में मॉनसून ने प्रवेश कर लिया है। 2 जुलाई से सक्रिय होने के साथ ही घटाएं छाने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग में अगले 5 से 7 दिनों तक मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान अधिकांश क्षेत्रों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी तो कुछ स्थानों पर अति भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही जोधपुर और बीकानेर संभाग में भी आगामी दिनों में आंधी और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और ओडिशा तट पर बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 2-3 दिनों में और मजबूत हो सकता है। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश, मध्य पाकिस्तान और उत्तर-पश्चिम राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण तथा सक्रिय मानसूनी ट्रफ के कारण राजस्थान में बारिश की गतिविधियों को मजबूती मिल रही है।

मौसम विभाग के अनुसार 3 से 16 जुलाई के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है।