chor बीच राह में मोबाइल झपटने वाले 2 गिरफ्तार Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में बीच राह, राहगीरों से मोबाइल छीनने वाले 2 जने गिरफ्तार। जेएनवीसी थाना पुलिस ने दो शातिर मोबाइल स्नैचरों को गिरफ्तार किया है।इन आरोपियों के कब्जे से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से छीने गए 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

आरोपी गोपेश्वर बस्ती निवासी 34 वर्षीय धर्मेंद्र सोनी और खेतेश्वर बस्ती निवासी 27 वर्षीय ताराचंद है। पुलिस दोनों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। एसपी मृदुल कच्छावा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) के सुपरविजन में विशेष टीम गठित की गई।

टीम ने शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली,पूर्व अपराधियों से पूछताछ की और तकनीकी व मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार 29 जून को परिवादी अल्ताफ हुसैन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 जून की सुबह करीब 9:40 बजे पवनपुरी क्षेत्र में बाइक सवार दो युवक उसके हाथ से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। इस संबंध में जेएनवीसी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी पहले राह चलते लोगों की रेकी करते थे। जैसे ही कोई व्यक्ति हाथ में मोबाइल लेकर चलता दिखाई देता, दोनों बाइक पर तेज गति से उसके पास पहुंचते और झपट्टा मारकर मोबाइल छीनकर फरार हो जाते। आरोपियों से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं तथा उनसे पूछताछ जारी है।


Share This News