ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260702 192334 धुरंधर टीम ने जीती प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप Rajasthan News Portal खेल
Share This News


Thar पोस्ट न्यूज, बीकानेर। घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पहले बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब धुरंधर टीम ने जीता। स्थानीय किशन गार्डन में खेले गये फाइनल मुकाबले ने रोमांचक मैच में टर्फ मास्टर को तीन रनों से शिकस्त दी। आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए धुरंधर टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 56 रन बनाएं। जिसमें मो सलमान ने सर्वोधिक 24 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ मास्टर ने बेहतर बल्लेबाजी की। लेकिन मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके। मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आरएएस मनमोहन व्यास,रेलवे के अधिकारी हेमन्त शर्मा,सहायक प्रशासनिक अधिकारी मनीष कुमार जोशी,जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित व अध्यक्षता कर रहे पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने विजेता और उपविजेता टीम के खिलाडिय़ो को ट्रांफियां और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये। मैन ऑफ द फाइनल हर्षवद्र्धन जनागल,मैन ऑफ द सीरिज व बेस्ट बैस्टमेन मो सलमान रहे। जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब हर्षवद्र्धन जनागल को दिया गया।

इस मौके पर डॉ कल्ला ने कहा कि घनश्याम बिस्सा एक बेहतर खिलाड़ी होने के साथ साथ समाजसेवी भी थे। जो जरूरतमंदों के सुख-दुख में भागीदार रहते थे। वे हमेशा सादा जीवन उच्च विचार के पुरोधा के रूप में पहचाने जाएंगे। आयोजन समिति के विष्णुनारायण बिस्सा ने आएं हुए अतिथियों का आभार जताया। इससे पहले आयोजन कमेटी व पत्रकार इलेवन का मैच खेला गया। पत्रकार इलेवन के कप्तान ज्ञान गोस्वामी ने टॉस जीतकर बैंटिग कर 72 रन बनाएं। इस मैच का आयोजन समिति ने तीन विकेट से जीता। इस मैच में बतौर अतिथि जुगल राठी व अनुराग हर्ष रहे।


Share This News