ताजा खबरे
डिप्टी मेयर पंकज गहलोत का पूर्व यूआईटी चैयरमेन रांका के कार्यालय में हुआ स्वागत, बोले- कार्यकर्ता की हुई जीतजिंदगी एक सफर है सुहाना… स्वरांजलि कार्यक्रमपंचायत आम चुनाव : कार्मिकों का डेटा 25 सितंबर तक ई.एम.एस. पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देशकोडमदेसर भैरवजी का मुख्य मेला 23 से *****उदयरामसर दादाबाड़ी में मेला 26 कोपंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार कोबीजेपी : उपमहापौर बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नउपमहापौर बने बीजेपी के पंकज गहलोतउपमहापौर चुनाव : कांग्रेस से बानो प्रत्याशी, अन्य ने पर्चा उठायाउप महापौर कौन ? निगम में गहमागहमीराजस्थान : 301 नगरीय निकायों में 197 शीर्ष पद भाजपा के खाते में, 7 में से 6 महापौर भाजपा के बने
SAVE 20260628 175148 बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का आगाज, दो टीमें टीमें पहुंची अगले राउंड में Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का शुभारंभ स्थानीय किशन गार्डन में हुआ। आयोजक हर्षित बिस्सा ने बताया कि मैच के उद्घाटन में अतिथि भाजपा उपाध्यक्ष दीपक पारीक, शिक्षाविद् रामजी व्यास, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष मोहन सुराणा व डॉ अनिकेत शर्मा ने बॉल खेलकर किया। इस अवसर पर अतिथियों ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन की सीख देता है और ऐसे टूर्नामेंट ओर यादगार हो जाते है,जब स्वयं एक खिलाड़ी की स्मृति में किया जाता हो।

आयोजक बिस्सा ने बताया कि प्रथम दिन चार मैच खेले गये। पहला मैच विकेट वॉरियर और गेम चेंजर की बीच हुआ। जिसमें विकेट वॉरियर्स ने 23 रन से जीत हासिल की। पहले खेलते हुए विकेट वॉरियर्स ने आठ ओवर में 81 रन बनाएं। इस मैच के मैन ऑफ द मैच मोहित व्यास रहे। दूसरा मैच टर्फ मास्टर्स व बीकानेर रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को बीकानेर रॉयल्स आठ रनों से जीत दर्ज की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच विधुर रहे। तीसरे मैच में धुंरधर का मुकाबला बनिया सुपर से हुआ। इस मैच में भी पहले खेलने वाली टीम धुंरधर जीती। जिसने 12 रनों से मुकाबले को अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच का खिताब मो सलमान को दिया गया। अंतिम मैच विकेट वारियर्स ऑर बीकानेर रॉयल्स के मध्य खेला गया। जिसमें बीकानेर रॉयल्स ने पांच विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के मैन ऑफ द मैच अरिहंत आंचलिया रहे।

सभी मैचों में अम्पायर की भूमिका सुनील आचार्य व शशांक बोहरा ने निभाई। मैच की कॉमेन्ट्री देवेन्द्र पुरोहित ने की। आठ-आठ ओवर के मैचों की इस प्रतियोगिता में 16 टीमें अपना भा ग्य अजमा रही है। विजेता टीम को 11 हजार व उप विजेता टीम को 51 सौ रूपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच,प्लेयर ऑफ द मैच,बेस्ट बॉलर,बेस्ट रन बनाने वाले को भी पुरस्कार से नवाजा जाएगा।


Share This News