IMG 20241023 101608 3 महिला की मौत, सड़क दुर्घटना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़। तेज रफ्तार अब जानलेवा साबित हो रही है। बीकानेर शहर में गुरुवार को सड़क हादसे में स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। दुर्घटना जयपुर रोड स्थित जैन ढाबा के पास हुई, तेज रफ्तार ट्रक और स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर एकत्र हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जय नारायण व्यास कॉलोनी पुलिस और नापासर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभाला। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है। मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है और हादसे के कारणों की जांच जारी है। पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है और दुर्घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


Share This News