ताजा खबरे
शारदीय नवरात्रा कल से, शुभ मुहूर्त व अन्यमारुती उद्योग को लगातार पांचवी बार मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मानशारदीय नवरात्रा में लगातार 82वें साल में गोकुल सर्कल पर होगा अखंड हरि कीर्तनप्रदर्शन : दिल्ली में क़िलाबन्दी ? सभी बॉर्डर सील‘पंचायत चुनाव जीतने पर कुंवारे युवकों की शादी कराउंगी’ : वोट दो-दुल्हन लो’अमेरिका में आरोपी को मौत की सजा सुनाई, लाइव दिखाने पर छिड़ी बहसडूंगर कॉलेज के शोधार्थी दीपक यादव को पीएच.डीआरोपी की गिरफ्तारी व निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद धरना खत्म, मृतक का किया अंतिम संस्कारहनुमानगढ़ में पंचायत एवं जिला परिषद चुनावों को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारियांमहाजन में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने की कार्यवाही
SAVE 20260324 211420 scaled पुलिस अधीक्षक का बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल ने किया अभिनंदन Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमण्डल ने नव नियुक्त पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा का पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर उन्हें स्मृति चिन्ह एवं दुपट्टा भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

इस दौरान अध्यक्ष श्री जुगल राठी ने शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंधन तथा व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए अलग से समय देने का आग्रह किया।
पुलिस अधीक्षक श्री मृदुल कच्छावा ने प्रतिनिधिमण्डल को आश्वस्त करते हुए कहा कि शहर में शांति, सुदृढ़ कानून व्यवस्था एवं नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखना पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि छोटी-बड़ी सभी समस्याओं का त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा।

बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखते हुए शहर के विकास एवं बेहतर कानून व्यवस्था के लिए हर संभव सहयोग देने का विश्वास दिलाया।

इस अवसर पर मण्डल के अध्यक्ष श्री जुगल राठी, सचिव श्री संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष श्री मघाराम गोदारा, श्री कमल बोथरा, श्री इमरान राठौड़, श्री सुशील कुमार यादव, श्री मनोज सोलंकी, श्री जनक प्रसाद हर्ष, श्री शंकर लाल अग्रवाल, श्री संदीप बुडानिया, श्री सुरेश गुप्ता,श्री भंवर सिंह राजपुरोहित, श्री शांतिलाल कोचर, श्री तोलाराम चांडक सहित मण्डल के अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Share This News