ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
SAVE 20260324 205908 पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा का वंदे मातरम टीम ने किया स्वागत Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। चाइनीज मांझा बीकानेर में बढ़ती नशाखोरी और कोटगेट ट्रेफिक समस्याओं पर भी पुलिस लगाम लगाए। वंदे मातरम टीम द्वारा बीकानेर ने नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में विजय कोचर ने बताया कि बीकानेर में बढ़ती नशाखोरी जो अपने चरम स्थिति पर है पूरे बीकानेर में हजारों युवा नशे के आगोश में जाकर अपनी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं! बहुत से थाना क्षेत्र में पुलिस के जानकारी के बावजूद नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती. नशे का कारोबार करने वाले न केवल युवाओं की जान के दुश्मन है बल्कि यह लोग 20/30 रुपया सैकड़ा ब्याज से रकम वसूलकर परिवारों को तबाह कर रहे हैं.

दिनेश भदोरिया वंदे मातरम टीम के अपराध नियंत्रण टीम के सदस्य के रूप मैं बोलते हुए बताया की नशा नाश का द्वार है

टीम के जिला से संयोजक मुकेश जोशी ने बीकानेर के मुख्य त्योहार आखातीज पर चाइनीज माँझे से होने वाली दुर्घटनाओं की तरफ ध्यान दिलाया और बताया कि बीकानेर में बहुत सारी जगह पर आज भी चाइनीज मांझा धड़ल्ले से बिक रहा है पुलिस को उनकी कड़ाई से धर पकड़ करनी चाहिए.

वंदे मातरम टीम के विभाग प्रमुख नरसिंग भाटी ने भी बीकानेर शहर क़ो अपराध मुक्त करने की बात कहीं.

डॉक्टर गजेंद्र वर्मा, शिवदयाल उपाध्याय, कामिनी भोजक दिनेश सिंह भदोरिया, अमित सिंह परिहार, सुशील यादव मूलचंद सांखला, खुश भोजक ने पुलिस अधीक्षक जी का स्वागत किया। और बीकानेर कोट गेट ट्रैफिक की समस्याओ क़ो भी ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया गया।


Share This News