





Thar पोस्ट न्यूज़। एक बार फिर बीकानेर से जासूसी कर अहम जानकारियां पाकिस्तान भेजने के आरोप में एक को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक असम के एयरफोर्स स्टेशन छबुआ से पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार सुमित कुमार (36) ने इंटेलीजेंस एजेंसियों की पूछताछ में बड़ा खुलासा किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया है कि उसने एयर फोर्स स्टेशन छबुआ के अलावा अन्य सैन्य ठिकानों की जानकारी भी पाकिस्तान पहुंचाई। इसमें बीकानेर के एयर फोर्स स्टेशन नाल से जुड़ी जानकारियां भी शामिल हैं। इसमें मिसाइल सिस्टम, अधिकारियों-कर्मियों से जुड़ी गोपनीय सूचनाएं और फाइटर एयरक्राफ्ट की लोकेशन भी थी। आरोपी अपने नाम पर जारी मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल करके पाकिस्तानी हैंडलर्स को सोशल मीडिया अकाउंट बनाने में भी सहयोग किया। जासूस आरोपी सुमित कुमार को 22 मार्च, 2026 को जयपुर के स्पेशल पुलिस स्टेशन में दर्ज केस के तहत Official Secrets Act, 1923 और BNS एक्ट, 2023 की संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया। इस एक्शन से भारत में एक्टिव पाकिस्तान समर्थित एक बड़े जासूसी नेटवर्क का खुलासा हुआ है। केस की आगे की जांच जारी है।




