





Thar पोस्ट। फलौदी क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। भीखमकोर गांव के मुख्य बस स्टैंड पर 26 वर्षीय रावलसिंह पातावत पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावर हेलमेट पहनकर आए थे और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।





प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रावलसिंह बस स्टैंड पर खड़ा था, तभी बाइक पर सवार तीन युवक पहुंचे और अचानक उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। गंभीर रूप से घायल होकर जब वह जमीन पर गिर पड़ा, तो बदमाश उसके पास गए और उसके सिर में भी गोली मार दी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई गई है। जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले भी इसी विवाद में रावलसिंह पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए थे।