IMG 20241023 101608 2 बिजली का पोल गिरने से व्यक्ति की मौत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट। बीकानेर जिले के नोखा में पांचू थाना क्षेत्र के धरनोक गांव में बिजली के पोल के नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पांचू थाने में इस संबंध में धरनोक गांव निवासी रामचंद्र जाट ने रिपोर्ट देकर बताया कि उसका भाई भगवानाराम उम्र 25 साल जो कि बिजली के पोल के पास से गुजर रहा था पोल की गिरने से वह अचानक दब गया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में मृतक के भाई की रिपोर्ट के आधार पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।


Share This News