





Thar पोस्ट न्यूज। युद्ध का असर भारत मे भी हो रहा है। देशभर में प्रीमियम पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी कर दी गई है। 20 मार्च 2026 से नई कीमतें लागू हो गई हैं, जिसके तहत विभिन्न ऑयल कंपनियों के प्रीमियम फ्यूल महंगे हो गए हैं। भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के ‘स्पीड’, हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) के ‘पावर’ और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) के ‘XP95’ पेट्रोल की कीमतों में 2.09 रुपये से लेकर 2.35 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की गई है। कीमत में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में एक लीटर प्रीमियम पेट्रोल के दाम अब 113.77 रुपए हो गए हैं।




