ताजा खबरे
रेलवे पुलिस की अनुकरणीय पहल, बेटी मानकर भरा मायरादेर रात मौसम विभाग ने 12 जिलों की रिपोर्ट जारी कीअनुपस्थित मिले कार्मिकों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षणमीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स का सदस्यता अभियान 1 मई सेपाकिस्तान से जुड़े थे तार! **70 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामदगी मामले में दो गिरफ्तार, पुलिस अधीक्षक की प्रेस वार्ताकोटगेट पर कांग्रेस का प्रदर्शनव्यापार मंडल के अध्यक्ष राठी ने शोभासर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान हेतु जिला कलेक्टर से की वार्तातरबूज मिलावटी या जहरीला जानलेवा तो नहीं? ऐसे करें पहचान, चिकित्सक ने 4 जनोँ की मौत की वजह बताईसांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊ
SAVE 20260317 215804 scaled चुनाव : बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव 20 मार्च को, बाफना ने थिरानी के समर्थन में नाम वापस लिया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। भले ही मौसम में कुछ शीतलता है लेकिन व्यापारियों में चुनावी गर्माहट है। मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट अजय पुरोहित ने बताया कि आज नामांकन वापसी के बाद अंतिम उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है | अंतिम मतदाता सूची प्रकाशन पश्चात 20 मार्च 2026 को सुबह 9 से सांय 4 बजे तक मतदान होगा | यह मतदान 1 अध्यक्ष पद, 2 उपाध्यक्ष पद एवं 14 कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए होगा | इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए द्वारकाप्रसाद पचीसिया एवं सुशील थिरानी अंतिम उम्मीदवार रहे | साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए अशोक सुराणा, नरेश मित्तल, विनोद बाफना व विनोद गोयल अंतिम उम्मीदवार रहे |

इसी तरह कार्यकारिणी सदस्य के लिए आनंद गांधी, अरविंद चौधरी, अशोक गहलोत, दिलीप रंगा, के के मेहता, कमलचंद बोथरा, किशनलाल बोथरा, मनोज चांडक, नरेश गोयल, निर्मल पारख, पारस डागा, पवन किशोर चांडक, राजकुमार चांडक, राजाराम सारडा, राजेश आचार्य, राकेश चलाना, राकेश कोचर, राकेश कुमार जाजू, शांतिलाल भूरा, शिवरतन पुरोहित, श्यामसुन्दर सोनी, शुभम राठी, सुरेंद्र बांठिया, वेदप्रकाश अग्रवाल, विजय जैन, विमल चौरड़िया, विनोद भादू, वीरेंद्र किराडू अंतिम उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे | पुरोहित ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया सुचारू करवाने हेतु एम. एम. मूंधड़ा, विनोद जोशी एवं दिनेश गहलोत को सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में अपनी भूमिका निभाएंगे | मतगणना मतदान के तत्काल बाद शुरू कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिया जाएगा |

विनोद बाफना ने सुशील थिरानी के समर्थन में नाम वापस लिया
बीकानेर। जिला उद्योग संघ, बीकानेर के आगामी चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री विनोद बाफना ने संगठन के व्यापक हित एवं एकजुटता को ध्यान में रखते हुए अपना नाम वापस लेने की घोषणा की है।
श्री विनोद बाफना ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में उद्योग संघ को मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी नेतृत्व की आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री सुशील थिरानी को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।
श्री बाफना ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य बीकानेर के उद्योगों का विकास एवं उद्योगपतियों के हितों की रक्षा करना है, और इसी भावना के साथ उन्होंने यह निर्णय लिया है ताकि संगठन में एकता बनी रहे और मजबूत नेतृत्व सामने आए।
इस अवसर पर उपस्थित उद्योगपतियों एवं पदाधिकारियों ने भी इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संगठन की एकजुटता के लिए महत्वपूर्ण बताया।


Share This News